Sunday, Apr 19, 2026
Rajneeti News India
Image default
नीमच

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का जलजला कायम..

जावद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा ने अपना कब्जा जारी रखा है। जावद विधानसभा की सात में से छह नगर परिषद पर भाजपा ने कब्जा किया कर लिया है। वहीं इसके पूर्व जिला पंचायत के वार्ड- 3 में से दो भाजपा तथा एक निर्दलीय भाजपा समर्थित तथा जनपद पंचायत में 25 में से 20 वार्डों पर भाजपा ने अपना ऐतिहासिक कब्जा जमा लिया है। नगर की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण व शहरी मतदाताओं ने भाजपा का भरपूर साथ दिया जिसके चलते जो परिणाम सामने आए उससे जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का वजूद लगभग समाप्त हो गया है। जावद विधानसभा अंतर्गत कुल सात नगर परिषद है जिसमें जावद, सिंगोली, रतनगढ़, डीकेन, सरवानिया महाराज, अठाना और नयागांव है। इनमें नयागांव को छोड़कर शेष सभी नगर परिषद पर भाजपा ने अपनी बढ़त हासिल कर ली है। जावद नगर परिषद में सर्वाधिक 15 में से 13 वार्ड पर भाजपा ने विजय हासिल की है वहीं कांग्रेस मात्र 2 वार्ड में ही अपना खाता खोल पाई। इसी प्रकार बात करें तो डिकेन में भी सर्वाधिक भाजपा के पक्ष में पार्षद चुने गए हैं। वहीं सिंगोली, रतनगढ़, सरवानिया महाराज और अठाना में भी भाजपा ने पूरी तरह अपनी बढ़त बनाकर भाजपा का परिषद बनाने की क्षमता हासिल कर ली है। एकमात्र नयागांव में स्थितियां भाजपा के अनुकूल नहीं है। इससे पूर्व भी देखा जाए तो जावद विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत के कुल 3 वार्ड है उनमें से 2 वार्ड पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय हुए हैं तथा तीसरे वार्ड में भी जो निर्दलीय प्रत्याशी है वह भाजपा समर्थित ही माना जाता है। इसी प्रकार जनपद पंचायत में कुल 25 वार्ड है जिसमें से 20 वार्ड पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। ऐसे में अब जनपद पंचायत भी भाजपा की ही बनने की पूरी संभावना है।

एक निगाह में भाजपा की जीत-
सभी नगर परिषदों में 15-15 वार्ड है। इनमें भाजपा को जावद नगर परिषद में 13 सीट, अठाना में 09 सीट, डीकेन में 12 सीट, सिंगोली में 09, सरवानिया महाराज में 11 सीट, रतनगढ़ में 10 सीट, नयागांव में 04 सीट मिली है। ऐसे में सभी 07 में से 06 नगर परिषद पर भाजपा का परचम लहराया है।
✍️नीमच से आनंद यादव की रिपोर्ट

Related posts

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू का विधायक परिहार ने किया अभिनंदन

News Team

जिले के सभी छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों पर 19 अगस्त विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें

News Team

नगर में निकली श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी, जगह – जगह हुआ भव्य स्वागत

News Team