Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
नीमचमंदसौर

भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे मंदिर, अष्टमुखी महादेव की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद,

मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में शामिल होने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंदसौर पहुंचे। वे अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा 40 मिनट देरी से पहुंचे। एयर स्ट्रिप से सीधे पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। 12.53 बजे सीएम ने मंदिर में इंट्री की वे 10 मिनट मंदिर में रुके। इस दौरान उन्होंने अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम सीधे शाही सवारी में शामिल हुए और बाबा पशुपतिनाथ के रथ को खिंचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1.20 बजे हवाई पट्टी के लिए रवाना हुए। डेढ़ घण्टे देर हुई तो शाही सवारी को किया रवाना- सीएम सोमवार को सुबह 11 बजे हवाई पट्टी पहुंचना था, लेकिन मुख्यमंत्री डेढ़ घण्टे से भी ज्यादा देरी से यहां पहुंचे। सीएम के इंतजार में सुबह 11 बजे निकलने वाली शाही सवारी में भी देरी हुई तो सीएम का संदेश मिला की शाही सवारी के लिए उनका इंतजार ना करें। इसके बाद 11 बजे शाही रथ को मंदिर परिसर से रवाना किया गया। सीएम का दौरा भक्तों की परेशानी- आज श्रावण के आखरी सोमवार को शाही सवारी का आयोजन होने के चलते पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ पड़ी। सीएम के लिए मंदिर में इंट्री को भी रोका गया। वहीं वीआईपी झोंन के चलते भक्तों को लंबे रास्ते से घूम कर जाना पड़ा। सिक्युरिटी और मंदिर की एंट्री को लेकर श्रद्धालु परेशान होते रहे। वहीं सीएम के रथ तक जाने और आने के दौरान मंदिर के प्रवेश वाले मुख्य मार्ग को भी बंद किया गया । इसके चकते पुल के निकट भीड़ एकत्रीत हो गई। जैसे ही सीएम का काफिला पूल से गुजरा इसके बाद जब मंदिर के मार्ग को खोला गया तो यहां हल्की भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि कुछ देर में सब सामान्य हो गया।

Related posts

BIG BREAKING: शनिवार को नीमच कृषि उपज मंडी में नहीं होंगी उपज की निलामी, व्यापारी संघ ने किसान भाईयों से कि ये अपील, क्या हैं वजह, पढ़े खबर

News Team

सावन माह के अंतिम सोमवार भगवान भोले नाथ की निकली शाही सवारी,भस्म आरती शिव बारात रही आकर्षण का

News Team

जिले के सभी छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों पर 19 अगस्त विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें

News Team