Monday, May 25, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

नगरीय निकाय के द्धितीय चरण में मतदान हेतु मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

दतिया। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 हेतु द्धितीय चरण में नगरीय निकाय सेवढ़ा, भाण्ड़ेर, इन्दरगढ़ में 13 जुलाई को मतदान होगा। मतदान कार्य संपादित कराये जाने हेतु नियुक्त किए गए मतदान दल के सदस्यों को आज मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश भार्गव ने प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में जहां मतपेटियों का उपयोग किया गया था वही नगरीय निकायों के निर्वाचन में मतदान हेतु ईवहीएम मशीनों का उपयोग किया जायेगा। मतदान दल के सभी सदस्य ईव्हीएम के संचालन को भीलीभांति समझ लें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर प्रशिक्षण में दूर करायें।

Related posts

जिला जेल दतिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

News Team

ढीमरखेड़ा पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

News Team

महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने दिया इस्तीफा.

News Team