Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

Exclusive : सुशांत सिंह राजपूत के साथ अन्याय हुआ, CBI जांच से मिलेगा इंसाफ- CM नीतीश कुमार

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (SSR Death Case) की आत्महत्या की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने न्यूज 18 हिंदी से की बातचीत. पढ़िए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के प्रमुख अंश.

पटना. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (SSR Death Case) को लेकर चल रही देशव्यापी चर्चा के बीच आज बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई (CBI) को देने की सिफारिश कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस फैसले के तुरंत बाद News 18 बिहार के संपादक प्रभाकर कुमार के साथ बात की. इस एक्सक्लूसिव बातचीत में सीएम ने कहा कि सुशांत की जिस तरह से मृत्यु हुई, उसको लेकर देशभर में चिंता है. उसके साथ अन्याय हुआ, यह सब जानते हैं. सुशांत के पिता ने इसको लेकर ही पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस (Bihar Police) इसकी जांच कर रही है. लेकिन मामले की जांच करने गए बिहार के पुलिस अधिकारी के साथ जिस तरह से महाराष्ट्र में व्यवहार किया गया, वह उचित नहीं है. सीएम ने कहा कि इस मामले में उन्होंने पहले ही कहा था कि अगर सुशांत के पिता चाहेंगे तो मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की जाएगी. आज इसी आधार पर सरकार ने यह सिफारिश की है.

सीएम नीतीश ने न्यूज 18 को बताया कि आज सुबह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता के साथ बिहार के डीजीपी ने बातचीत की. उन्होंने सीबीआई जांच कराने की बात पर सहमति जताई. डीजीपी ने जब मुझे इसकी जानकारी दी, तब सीबीआई जांच की सिफारिश की गई. सीएम ने कहा, ‘सुशांत के पिताजी ने एफआईआर दर्ज कराई थी, इसके आधार पर बिहार पुलिस जांच कर रही थी. लेकिन सब जगह से यह मांग हो रही थी कि मामले की सीबीआई जांच हो. हमने शुरू में ही कह दिया था कि सुशांत के पिताजी चाहेंगे तो सीबीआई जांच कराएंगे. आज उन्होंने सहमति दी, जिसके बाद सिफारिश की गई. आज ही यह प्रस्ताव भेज दिया जाएगा.’

Related posts

News Team

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम एरई और हिडोरा को उप स्वास्थ्य केंद्रों की दी सौगात

News Team

Breaking

News Team