Friday, Sep 25, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

जिला पंचायत और जनपद अध्यक्ष की अटकलें तेज, गृहमंत्री ने नवनिर्वाचित सदस्यों की ली बैठक

दतिया। दतिया जिले में संपन्न हुए प्रथम एवं द्वितीय चरण के चुनाव के बाद विजयी हुए जिला पंचायत एवं जनपद के नवनिर्वाचित सदस्यों की गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर महत्वपूर्ण बैठक ली है। जिसके चलते अब जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष चुने जाने की अटकलें तेज हो गई है। जानकारी दतिया पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना की व शनिदेव भगवान के दर्शन किये। वही इसके बाद निवास पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत व दतिया जनपद पंचायत के सदस्यों से मुलाकात कर बैठक ली। इसके बाद गृह मंत्री बागेश्वर धाम जिला छतरपुर के लिए रवाना हो गए।जहां बागेश्वर महाराज से मुलाकात कर पार्थिव शिवलिंग कार्यक्रम का आमंत्रण देंगे। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री डॉ मिश्रा द्वारा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों बैठक लेंने के बाद जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। जिसमे कहा जा रहा जनपद एवं जिला पंचायत का अध्यक्ष गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के आखिरी निर्णय एवं सहमति से चुना जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बिधौलिया, जिला पंचायत सदस्य धीरू दांगी, संतराम सिरोनिया, डॉ विवेक मिश्रा, अतुल भूरे चौधरी, सतीश यादव, पुष्पेंद्र रावत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

News Team

इंदौर

News Team

दतिया ब्रेकिंग,,

News Team