Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

आबकारी विभाग एवं चिरूला थाना पुलिस ने ग्राम फुलरा कंजर डेरा पर मारा छापा ,96 हजार की अवैध शराब जप्त की गई

दतिया।आबकारी विभाग एवं चिरूला थाना पुलिस ने ग्राम फुलरा कंजर डेरा पर मारा छापा ,96 हजार की अवैध शराब जप्त की गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के सहयोग से व नरेश कुमार चौबे, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी जिला दतिया के. एल. भगोरा के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय की रोकथाम हेतु वृत्त दतिया ब में आबकारी बल एवं पुलिस थाना चिरूला द्वारा स्थान- ग्राम फुलरा कंजर डेरा पर दविश कार्यवाही की गई।इस दौरान कुल 130 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 1000 कि.ग्रा. लाहन (लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया) एवं मदिरा बनाने एवं संग्रहण की सामग्री व 5 ड्रम, 3 लोहे की भट्टी एवं 2 परांत जप्त किये जाकर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत 01 एवं धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर प्रकरण विवेचना लिये गये। दल बल को देखकर मौके से आरोपी फरार हो गये । उक्त प्रकरणों में कुल जप्त शराब एवम सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 96,000 हजार रूपये आंकी गई है।पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्यवाही में तुकाराम वर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी (वरिष्ठ आबकारी उपनिरीक्षक), ध्वनि भदौरिया आबकारी उपनिरीक्षक, आबकारी मुख्य आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, आबकारी आरक्षक संजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मांझी, मनीष यादव, विकास पंकज, रवि विसारिया व पुलिस विभाग से नीरज कुमार चिरूला थाना प्रभारी , कमल प्रजापति एएसआई, व पुलिस आरक्षक मोनिका रावत, धर्मेन्द्र यादव, राहुल गुर्जर एवं वाहन चालक रविन्द्र पाल, अजय कुशवाह, दिनेश कुशवाह का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

बैसाखी पर चलते हुए दौड़ा रहे हैं रंगकर्म को..

Nishant

Breaking news

News Team

एक बहू विख्यात कंपनी

News Team