Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

दाना-पानी अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिरों में जाकर वितरित किए सकोरे

दतिया। भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है, प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी व लू चलने से जहाँ आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। शहर के समाजसेवी डॉ राजू त्यागी ने गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से प्रेरणा लेकर दाना-पानी अभियान की शुरआत की जिसके तहत उन्होंने जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव व एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई के साथ मिलकर आज सुबह परशुराम मंदिर, करन सागर के पास स्थित शनिदेव मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में जाकर वहां के पुजारियों को सकोरे वितरित किए और उनसे अपील की की इस भीषण गर्मी में वह इन सकोरों में पक्षियों के दाना पानी रखकर पक्षियों की भूख प्यास मिटायें। वहीं सीईओ श्री भार्गव एवं एसडीएम श्री सिंघई ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग भी अपने घरों में दो सकोरे अवश्य टांगे जिसमें एक मे दाना व दूसरे में पानी रखकर पक्षियों की भूख प्यास मिटाकर पुण्य लाभ कमाएं।

Related posts

शहीद जवानों के बच्चों को परीक्षा के मापदंडों में छूट देने की तैयारी

Nishant

सरपंच का फार्म डालने गए युवक के साथ मारपीट एवं फार्म को दबंगों ने जला डाला

News Team

प्रदेश के गृहमंत्री पश्चिम बंगाल में 48 सीटों के प्रभारी बनाए गए है , अब उनका पुरा ध्यान पश्चिम बंगाल चुनाव पर , इसलिये प्रदेश में उन्हें तत्काल हटाकर किसी अन्य विधायक को गृह मंत्री बनाया जाए क्योंकि गृह मंत्री का पद व दायित्व बेहद संवेदनशील
—————

News Team