Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

89.30 फीसदी मतदान के साथ नीमच जिला प्रदेश में अव्वल

नीमच 9 जुलाई 2022, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022के तीनों चरणों में 89.30फीसदी मतदान के साथ ही नीमच जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। जबकि 88.90प्रतिशत मतदान के साथ रतलाम दूसरे और और 88.70 प्रतिशत मतदान के साथ राजगढ़ तीसरे नंबर पर रहा।
नीमच जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022के मद्देनजर कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना व जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद के मार्गदर्शन में जिला सेंस टीम द्वारा मैदानी स्तर पर मतदान के पूर्व पिछले एक माह से मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।जिसमें रैली, से मेहंदी, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। मैदानी स्तर परमतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से निर्वाचन कर्तव्य का ईमानदारी से पालन किया। इसी प्रकार जिला स्तरीय कम्युनिकेशन टीम द्वारा खंड स्तरीय कम्युनिकेशन टीमों के सहयोग से समय पर आयोग को तत्काल अपडेट जानकारी प्रेषित की गई।जिसमें मतदान प्रतिशत की जानकारी तत्काल अपडेट होने से नीमच जिले ने पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करने की सफलता हासिल की है। जिला कम्युनिकेशन प्रभारी एवं महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज की भूमिका भी सराहनीय रही।
जिले को मिली सफलता पर कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल , एडीएम सुश्री नेहा मीना और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरूप्रसाद ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ये सभी के अथक परिश्रम का परिणाम है, कि नीमच जिला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022में 89.30प्रतिशत मतदान के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

✍️ नीमच से आनंद यादव की रि

Related posts

Breaking news

News Team

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 22 कन्याओं के हाथ हुए पीले

News Team

सम्मान- स्वाभिमान और अभिमान का है अपना तिरंगा*,,आओ हम सब मिलकर घर घर फहरायें तिरंगा

News Team