Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी

*गोविंद मालू*

राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं पूछना चाहता हूँ, कि जब इंदौर में बड़वाली चौकी पर ‘सीएए’ के विरोध में धरना दे रहे एक समुदाय के लोगों ने पुलिस के साथ झूमा झटकी की, भड़काऊ नारे लगाए तब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए बल प्रयोग किया। उस समय कांग्रेस ने ‘पाक पीपुल्स पार्टी’ की तरह आचरण कर, अराजक तत्वों से लड़ने वालों को लाइन अटैच कर सुरक्षा में लगी पुलिस का मनोबल क्यों गिराया?

जो लोग स्थिति को अराजक कर अपनी पीठ थपथपा रहे थे! लोगों को उकसा रहे थे कि, आपके साथ मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने भी आपके जैसा विरोध करके मार्च निकाला! आप सही हैं हमारी पुलिस गलत कर रही है। वे अपने ही प्रशासन की निंदा करने से नहीं चूके! ये तुष्टिकरण के शहंशाह, देश के टुकड़े करने वाले भ्रष्ट सत्ता लोलुप नेता हैं।

वही, दूसरी तरफ राजगढ़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को कलेक्टर थप्पड़ मारे, क्योंकि वे तिरंगा लिए थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। भारत की संसद द्वारा पारित कानून के विधि सम्मत पक्ष में खड़े  होकर संविधान की रक्षा का कर्तव्य निभा रहे थे,देश द्रोही करतूतें नही कर रहे थे। प्रशासन, दमन पर आमादा था ।फिर भी,
यदि कोई गड़बड़ी दिखे तो क्या बल प्रयोग का आदेश नहीं दिया जा सकता था? क्यों खुद ही बल प्रयोग करने लग जाना चाहिए ? गोया गृह मंत्री खुद ही सीमा पर बंदूक लेकर निकल पड़े हों।

निवेदिताजी आपने कलेक्टरी को लजा दिया! आपके थप्पड़ की गूँज दूर तक जाकर नौकरशाहों की लक्ष्मण रेखा तय करेगी और चाटुकार अधिकारियों के भी भाग्य का फैसला भी करेगी?
अब केंद्र सजग, चुस्त, मुस्तैद है। उन्हें मालूम है कि संघ लोक सेवा आयोग के चुने हुए कुछ भटके परिंदों को पिंजरे में कैसे कैद किया जाए!

(लेखक गोविंद मालू बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। ये उनके निजी विचार हैं। आप उनसे सहमत या असहमत हो सकते हैं। )

Related posts

दाना-पानी अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिरों में जाकर वितरित किए सकोरे

News Team

आज़,कल एवं 26 अगस्त अवकाश के दिन भी पीडीएस दुकानों में मिलेगी राशन सामग्री*

News Team

प्रदेश के गृहमंत्री पश्चिम बंगाल में 48 सीटों के प्रभारी बनाए गए है , अब उनका पुरा ध्यान पश्चिम बंगाल चुनाव पर , इसलिये प्रदेश में उन्हें तत्काल हटाकर किसी अन्य विधायक को गृह मंत्री बनाया जाए क्योंकि गृह मंत्री का पद व दायित्व बेहद संवेदनशील
—————

News Team