Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया दिवस आयोजन समिति ने निकाली संदेश यात्रा।

दतिया।4 मई पीतांबरा माई के प्राकटय दिवस पर निकलने वाली रथ यात्रा को लेकर शुक्रवार को दतिया दिवस आयोजन समिति के द्वारा संदेश यात्रा निकाली गई ।इस संदेश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र पहने पीली ध्वजा लहराते हुए झूमते नाचते निकले,मई को निकलने वाली माँ पीताम्बरा माई की रथ यात्रा का आमंत्रण देने कई सैकड़ों भक्तों के साथ पदयात्रा पर निकले डॉ आनंद मिश्रा व भाजपा युवा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा ने माँ पीताम्बरा माई की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमजन को दिया आमंत्रण।पीताम्बरा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी रॉड, टाउन हॉल किला चौक होते हुए पीतांबरा मंदिर पर पदयात्रा का हुआ समापन,संदेश यात्रा में प्रमुख रूप से जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर आनंद मिश्रा एवं भाजपा युवा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

प्रधान आरक्षक इंडक्शन कोर्स का हुआ समापन

News Team

दतिया ब्रेकिंग

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team