Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया। ब्रेकिंग,,, आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब बेचते महिला को किया गिरफ्तार

जिला आबकारी अधिकारी केएल भगोरा के निर्देश पर दतिया (ब) वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया ने मंगलवार को आबकारी बल के साथ ग्राम पेंता रोड बीकर पर दबिश देकर एक कंजर महिला को अवैध कच्ची शराब बेचते गिरफ्तार किया है। महिला खुले आम शराब बेचने का कारोबार कर रही थी। महिला के कब्जे से आबकारी टीम ने 11 हजार रुपये कीमत की 55 लीटर शराब जब्तकर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, आरक्षक मनीष यवाद व चालक रविन्द्र पाल की अहम भूमिका रही।

Related posts

समाज को नई दिशा देता है, कवि-पं.राजनारायण बोहरे
आचार्य ‘दुर्गेश’ स्मृति सम्मान समारोह

News Team

रोट्रेक्ट क्लब दतिया द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नि:शुल्क पेयजल वितरण किया गया।

News Team

दतिया। ब्रेकिंग,,,

News Team