Saturday, Apr 18, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया में ठंड का कहर, बुधवार को भी ठंड का सितम जारी,हाईवे पर कोहरे के कारण वहान रेंगते हुए नजर आए।

दतिया।दतिया जिले में ठंड का कहर, बुधवार को भी ठंड का सितम जारी है। बर्फीली हवा से पूरा अंचल कंपकंपा रहा है। जनवरी माह में शीतलहर का प्रकोप दिन में भी पहली बार महसूस हुआ। लेकिन इस दौरान चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। इसके चलते सुबह और शाम घर से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। वहीं अधिकतम तापमान 14. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आम लोगों के साथ ही ठंड का असर बेजुबान जानवरों पर भी पड़ने लगा है। जगह जगह में गौवंश सर्दी के कारण ठिठुरकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसके चारों तरफ आग जलाकर उसे गर्मी पहुंचाई।ठिठुरन से बचने के लिए लोगों ने घरों में हीटर व अलाव जलाए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में ठंड में कमी की संभावना नहीं है। उत्तरी हवा चलने के कारण सर्दी के तेबर बदल गए हैं। जिसके चलते लोग सुबह और शाम अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। वही हाईवे पर घने कोहरे के कारण वहान रेंगते हुए नजर आए। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

Related posts

गृह मंत्री ने श्रेष्ठीवर पूनमचंद सेठ की 10वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत की

News Team

दतिया ब्रेकिंग

News Team

अन्तराजीय दस हजार रुपये का खूंखार इनामी बदमाश कोतवाली पुलिस ने झांसी से किया गिरफ्तार

News Team