Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

पण्डोखर धाम में गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव

दतिया // पण्डोखर सरकार धाम में गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव एवं मंत्रदीक्षा समारोह सोमवार 03 जुलाई 2023 को मनाया जायेगा। पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस गुरुपूर्णिमा पर पूज्यपाद महाराज (पण्डोखर सरकार) के शिष्यों के द्वारा प्रातः 10 बजे से विधि विधान पूर्वक गुरु पूजन प्रारंभ किया जायेगा तथा वर्षों से गुरुदीक्षा के लिए प्रतीक्षारत भक्तों को कानमंत्र दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों और शिष्यों के द्वारा सुबह से भजन – कीर्तन , अखण्ड रामायण पाठ व हवन – यज्ञ एवं दोपहर से रात्रि तक महाभण्डारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। सभी भक्तों व शिष्यगणों से गुरुपूजन में शामिल होने की अपील सोनू शर्मा , पं. उमाशंकर देवलिया , पंकज त्रिपाठी , बिंदु शर्मा , राजू खरे , विपिन विरथरे, रामावतार सोनी , विपिन शुक्ला आदि ने की है।Iगुरुमंत्र दीक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भक्तगण एक दिन पूर्व उपस्थित होकर व्यवस्था में सहयोग प्रदान करेंगे। विनीत : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)संस्थापक पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट

Related posts

दतिया। ब्रेकिंग,,,,

News Team

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम डबराबाग में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सुनीं समस्यायें,तिरंगा बाईक यात्रा में भाग लिया

News Team

पंडोखर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाहा ने स्टॉक फोर्स के साथ होली पर्व पर निकाला फ्लैग मार्च

News Team