Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

गृह मंत्री ने श्रेष्ठीवर पूनमचंद सेठ की 10वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत की

दतिया। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के सोनागिर में आयोजित श्रेष्ठीवर पूनमचंद सेठ की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का मोतियों की माला एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने मंत्री के सामने एक ज्ञापन देकर अपनी समस्या रखी। जिस पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर समस्या का निराकरण करते हुए कहा कि विधायक निधि से 20 लाख रूपये देकर सीसी रोड़ निर्माण की घोषण की साथ ही मरघट जो परिक्रमा देने में बीच में आ रहा है उसे दूसरी जगह सुविधाजनक स्थान पर चिन्हित कर बदलवा देंगे।गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य जो भी समस्यायें है उन्हें अगलीवार आने पर जिला कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही निराकरण करेंगे। समाज के लोगों ने इस स्थान को आदर्श ग्राम में विकसित करने की बात रखी उन्होंने कहा कि इस बात पर जिला कलेक्टर से चर्चा करेंगे।
आयोजित कार्यक्रम मे धीरू दांगी, अनिल सेठी, पदम कुमार पहाड़िया, केशव दुबे, डॉ. मुकेश तन्मय शास्त्री, केशरीमल, संतोष चौबे आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

दतिया ब्रेकिंग –

News Team

रात्रि गश्त के दौरान बारदात करने की नियत से बैठे एक युवक को उनाव पुलिस ने मय 315 बोर की अधिया व 4 जिन्दा राउण्ड के साथ धर दबोचा

News Team

दतिया ब्रेकिंग

News Team