Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

कलेक्टर ने जन सुनवाई में लोगों की सुनीं समस्याएं

दतिया। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रति मंगलवार को जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु न्यू कलेक्ट्रेट में कलेक्टर संजय कुमार की उपस्थिति में जन सुनवाई सम्पन्न हुईं। कलेक्टर ने जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके निराकरण की कार्यवाही की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जनसुनवाई के दौरान संभव है उनके निराकरण की कार्यवाही जनसुनवाई में ही करें। ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण तत्काल संभव नहीं है उन आवेदनों में आवेदक को समय सीमा दी जाए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मेरा बच्चा अभियान के तहत कलेक्टर संजय कुमार प्रधानमंत्री एक्सीलेंस आवर्ड से होंगे सम्मानित, प्रधानमंत्री दतिया कलेक्टर को करेंगे सम्मानित

News Team

ट्रैफिक प्रभारी होतम सिंह बघेल का एक और कारनामा आया सामने गरीब हरिजन व्यक्ति को डरा धमका के मांगे ₹20 000 बिना चालान काटे सरकारी आवास परिसर में गाड़ी को रात भर रखे रहे

News Team

कलेक्टर के नेतृत्व में नशीले पदार्थो की निकली शवयात्रा, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया भाग

News Team