Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

गृह मंत्री ने माँ पीताम्बरा जयंती पर निकाले जाने वाले रथ एवं शोभा यात्रा मार्ग का पैदल चलकर लिया तैयारियों का लिया जायजा

तिया। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 4 मई को माँ पीताम्बरा जयंती एवं दतिया गौरव दिवस आयोजन के संबंध में की गई प्रशासनिक तैयारियों का अधिकारियों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नगर का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन समिति के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि साथ थे।
गृह मंत्री ने राजगढ़ माँ पीताम्बरा मंदिर से पैदल भ्रमण कर 4 मई को माँ पीताम्बरा जयंती एवं दतिया गौरव दिवस पर निकाले जाने वाले रथ एवं शोभा यात्रा के मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने इस संबंध में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियो एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिश निर्देश भी दिए। उन्होंने माँ पीताम्बरा मंदिर से पदयात्रा करते हुए राजगढ़ चौराहा, तिगैलिया, टाऊनहॉल, पटवा तिराहा, किला चौक, दारूगर की पुलिया, तिगैलिया होते हुए वापिस पीताम्बरा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

Related posts

ट्रैफिक प्रभारी होतम सिंह बघेल का एक और कारनामा आया सामने गरीब हरिजन व्यक्ति को डरा धमका के मांगे ₹20 000 बिना चालान काटे सरकारी आवास परिसर में गाड़ी को रात भर रखे रहे

News Team

कोरोंनाकाल के समस्त उपभोक्ताओ के बिजली बिल माफ किये जायें-अशोक दांगी बगदा

News Team

पवित्र ज्योति समाज को अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का संदेश देती हैं- घनश्याम सिंह विधायक

News Team