Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

50000 के ईनामी 5 फरारी बदमाशों को अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,

दतिया।50000 के ईनामी 5 फरारी बदमाशों को अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने लगभग 20 -20 साल से फरार ,नाम बदल कर रह रहे स्थाई/ फरारी बदमाशों को जगह-जगह से गिरफ्तार सलाखों के पीछे पहुंचाया ।जिले में फरारी तथा स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना कोतवाली द्वारा लगातार विगत कई वर्षो से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वही मंगलवार को कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा कि टीम ने 5 फरारी बदमाशो को पकड़ने में सफलता हासिल कि है प्रत्येक आरोपी कि गिरफ्तारी पर 10000 का ईनाम पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा घोषित किया गया था।पहला स्थाई वारंटी हीरालाल पुत्र दौलत अहिरवार निवासी जबेरा जिला दमोह जो 2017 से फरार था को जबेरा जिला दमोह से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया, दूसरा
स्थाई वारंटी बृजेश पुत्र मोहर सिंह पाल निवासी ग्राम महाराजपुरा थाना सिविल लाइन दतिया जो विगत 6 साल से फरार था को महाराजपुरा से गिरफ्तार किया गया। तीसरा स्थाई वारंटी नंदराम अहिरवार पुत्र खिदे अहिरवार उम्र 78 साल निवासी रामनगर जिला दतिया तथा उसके बेटे दशरथ अहिरवार पुत्र नंदराम अहिरवार उम्र 45 साल निवासी रामनगर डेरा दतिया को रामनगर से कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया दोनों आरोपी विगत 8 साल से फरार था। चौथा फरारी बदमाश महेंद्र पुत्र हरनाम सिंह यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम नुनवाह को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा झासी से गिरफ्तार किया गया, पांचवां महेंद्र , दतिया के बदमाश कल्ला यादव का बड़ा भाई है विगत 5 वर्ष से फरार था ।फरारी स्थाई वारंटीयो कि गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद शर्मा, उप निरीक्षक आकाश संसिया, प्रधान आरक्षक शिवकुमार राजावत ,प्रधान आरक्षक फिरोज खान ,आरक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा, गजेंद्र राजावत, लवकेश साहू, वहीं कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में स्थाई वारंटीयो की धर-पकड़ अभियान में शहर कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक दिलीप प्रधान के मुखबिर तंत्र द्वारा फरार स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।

Related posts

हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् सेवढ़ा में आयोजित हो रही है विभिन्न गतिविधियां

News Team

पण्डोखर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अंतर्राज्यीय पशु चोर को पण्डोखर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Team

माँ पीताम्बरा जयंती के उपलक्ष्य में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू

News Team