Sunday, May 24, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

जिले में 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

कटनी   जिले में 14 अप्रैल 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन किया जाएगा।इसके लिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने संबंधित विभागों 

जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं में संपादित की  जाने वाली चिन्हित गतिविधियों पर ग्रामीणों से  चर्चा करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री यादव ने ग्राम सभाओं का  व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित कराने नोडल अधिकारियों की तैनाती करने केभी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के अंतर्गत आयोजित  होने वाली ग्राम सभाओं  में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत बालिका की उम्र 18 वर्ष एवं बालक कीउम्र 21 वर्ष से कम उम्र के विवाह नही किये जाने हेतु जागरूकताबेटी बचाओंबेटी पढाओं योजना पर चर्चा,कीजायेगी। साथ ही स्कूलों और ऑगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता पर चर्चाकुपोषण मुक्त ग्राम पर चर्चाविभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं में लाभ वाले हितग्राहियों की सूचियों का वाचनहेल्थ एवं वेलनेस सेंटर (आरोग्यममें प्रदाय की जाने वाली एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं पर चर्चा होगी।

इसके अलावा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखनाग्राम के स्वीकृत प्रगतिरत निर्माण कार्यों संबंधी जानकारी का प्रस्तुतिकरण  चर्चाग्राम में छूटे हुए लक्षित,पात्र परिवारों कास्वसहायता समूहों में शीघ्र समावेश कर ग्राम को परिपूर्ण करना एवं ग्राम के लक्षित परिवारों का समूहों में समावेश कावाचन तथा सत्यापन,  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत महिला सदस्यों के नाम से स्वीकृति पर चर्चा सहितअन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Related posts

बहोरीबंद एस डी एम की वैवाहिक वर्षगांठ, आंगनबाड़ी बच्चों के बीच

News Team

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के बर्थ वेटिंग रूम का किया औचक निरीक्षण
हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के ईलाज में न हो कमी

News Team

कटनी जिले के इतिहास में पहली बार हुई निजी स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध सबसे बड़ी कार्यवाही

News Team