Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
कटनी

*बारिश का रेड अलर्ट……….. कटनी जिले में आज भी झमाझम बारिश के आसार*

शासन के डिजास्टर वार्निंग एंड रिस्पांस सिस्टम ने साझा की वर्षा की जानकारी*कटनी।तेज और लगातार बारिश के नजरिए से कटनी जिला रेड अलर्ट वाले ज़िलों में शामिल हैं। ज़िला प्रशासन ने जिले वासियों से इस दौरान सावधान और सतर्क रहने की अपील की है।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने लोगों से नदी- नालों और पुल-पुलियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की दृष्टि से प्रदेश में दो बड़े सिस्टम एक्टिव हैं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम लो प्रेशर एरिया में बदल गया है।साथ ही मानसून ट्रफ भी एक्टिव हैं। जो अतिवर्षा का कारण बना है।लगातार झमाझम बारिश से नदी -नाले उफान पर है। पुल-पुलियों के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला बाढ़ कंट्रोल रूम को सूचना देवें। सावधान,सतर्क और सुरक्षित रहें।

Related posts

स्कूल बस को उफानी नदी के पुल को पार कराने के वायरल वीडियों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, दिए कार्यवाही के निर्देश

News Team

मझगवां में 4 करोड़ अनुमानित बाजार मूल्य की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

News Team

बहोरीबंद बस स्टैंड बना सटोरियों का अड्डा

News Team