Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने किया स्त्रीरोग विभाग एवं मैटरनिटी वार्ड का औचक निरीक्षण

आज दिनांक 19 मार्च 2022 को भाईदौज के दिन डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने स्त्रीरोग विभाग का औचक निरीक्षण किया , और व्यवस्थाओ का जायजा लिया,
गायनी ओपीडी, एएनसी क्लिनिक, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आईसीयू, आपरेशन थिएटर इत्यादि में सुविधाओं को देखा और चिकित्सकों को मरीजो की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा, इसी दौरान मरीजों से उनकी बीमारी और इलाज के बारे में भी पूछा, मरीजों से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली।
कुछ बिस्तरों पर चादर नहीं मिलने पर डॉ उदेनिया ने सिस्टर इंचार्ज को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हितायत दी ।
मरीजों के परिजन भी अधिक संख्या में परिसर में पाए जाने पर गार्डों की संख्या बढ़ाने की सलाह सुपरवायजर को दी। निरीक्षण के समय डॉ मधुवाला गुप्ता, डॉ हिमांशु शर्मा, डॉ जितेंद्र मौर्य,अस्पताल सहअधीक्षक डॉ हेमंत जैन साथ रहे।

Related posts

दर्शनार्थियों के लिए परिवर्तित मार्ग आवश्यक सूचना

News Team

दतिया ब्रेकिंग

News Team

दतिया। बिग ब्रेकिंग,,,

News Team