Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया-अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाही

दतिया जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सूर्य नगरी उनाव बालाजी में गाड़ी घाट पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही कर अवैध रेत उत्खनन कर रहे 3 पनडुब्बियों को किया गया नष्ट एवं 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को मौका स्थल पर कर लिया गया जप्त!

बताना चाहेंगे दतिया जिले का उनाव बालाजी जिले का धार्मिक स्थान है यहां पर बहने वाली पहुंज नदी धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है जिस पर हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर प्रशासन द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया! इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में वन विभाग के रेंजर एसएस गुर्जर खनिज विभाग अधिकारीआर.के. पटेल एवं दतिया सिविल लाइन पुलिस बल एवं थाना प्रभारी उन्नाव अमर सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही!
आगे भी अवैध उत्खनन पर इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी संबंधित जानकारी भी खनिज विभाग के अधिकारी द्वारा दी गई!

Related posts

दतिया ब्रेकिंग

News Team

कलेक्टर के नेतृत्व में नशीले पदार्थो की निकली शवयात्रा, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया भाग

News Team

आदतन अपराधी अवैध हथियार वं ज़िंदा राउंड सहित गिरफ्तार, उनाव थाना पुलिस की कार्यवाही

News Team