Saturday, Apr 18, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

अन्तराजीय दस हजार रुपये का खूंखार इनामी बदमाश कोतवाली पुलिस ने झांसी से किया गिरफ्तार

दतिया। कोतवाली पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य, एसडीओपी दतिया सुमित अग्रवाल जी के निर्देशन में झांसी के फरारी बदमाश संजय परिहार पुत्र चुन्नीलाल परिहार उम्र 36 साल निवासी शिवपुरी बाजार हड्डी घर झांसी को सीपरी बाजार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी होली का त्यौहार मनाने आया था अपने घर , पुलिस के योजना बना कर घर से दबोचा। आरोपी संजय परिहार झांसी का लिस्टेट बदमाश है जिसके विरुद्ध लूट, डकैती, मारपीट,हत्या के प्रयास के एक सैकड़ा से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 68/11 धारा 399,400,402 भादवि ओर 11/13 मध्य प्रदेश डकैती अधिनियम में था फरार। आरोपी की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया द्वारा 10000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी कि गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र शर्मा, उप निरीक्षक आकाश संसिया, प्रधान आरक्षक शिव कुमार राजावत, फिरोज खान आरक्षक सोनपाल गोस्वामी, गजेंद्र राजावत, जसवंत यादव की मुख्य भूमिका रही।

Related posts

डांस प्रतियोगिता का आयोजन,छात्र- छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, हंस वाहिनी विद्या निकेतन ने जीता प्रथम स्थान

News Team

दतिया ब्रेकिंग–

News Team

अंतिम पांत अभियान के तहत् अधिकारी पहुंचे गांव-गांव

News Team