Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
Uncategorizedदतिया

चिरूला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,35 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को चिरूला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया।चिरूला थाना प्रभारी शंशाक शुक्ला एवं पुलिस टीम ने पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जिले में सबसे पुराना 35 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी स्थाई वारंटी को चिरूला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य वं एसडीओपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में जिला दतिया के सर्बाधिक पुराने फरार स्थाई वारंटियों में पिछले 35 साल से फरार 10 हजार के इनामी ऋचपाल सिंह सरदार पुत्र सरदूल सरदार उम्र 65 साल निवासी सिंधिया नगर उरवाई गेट ग्वालियर को पकड़ने में सफलता हासिल की। उक्त वारंटी पिछले 35 साल से फरार चल रहा था जिसके द्वारा वर्ष 1987 में थाना चिरूला अंतर्गत अपराध किया था तभी से उक्त आरोपी फरार चल रहा था सूझबूझ व हिकमतबली से उक्त वारंटी को झांसी रोड ग्वालियर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चिरूला शशांक शुक्ला एवं चिरूला पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

10 दिन पहले कांग्रेस नेता ने चेताया था पर नगर निगम नहीं चेती

News Team

रात्रि गश्त के दौरान बारदात करने की नियत से बैठे एक युवक को उनाव पुलिस ने मय 315 बोर की अधिया व 4 जिन्दा राउण्ड के साथ धर दबोचा

News Team

आबकारी विभाग को पिछले साल की तुलना में 18% का अधिक मिला राजस्व,

News Team