Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

दतिया- UP से MP आया धान से भरा ट्रक पकड़ा

मध्य प्रदेश के दतिया की तहसील इंदरगढ़ में उत्तर प्रदेश के औरैया इलाके से ट्रक क्रमांक यूपी 40 AT 0408 में भरकर लाई गई मोटी किस्म की क्रांति धान को जानकारी लगते ही तहसीलदार सुनील भदोरिया की टीम ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक ट्रक में भरकर लाई गई धान क्रांति तकरीबन 300 बोरी है जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख 80 हज़ार रुपए आंकी जा रही है। यहां यह बताना मुनासिब होगा दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने उत्तर प्रदेश से मोटी धान क्रांति जिले में आने पर पूरी तरह से इसे प्रतिबंधित किया है। पकड़े गए ट्रक को माल सहित पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। ट्रक का ड्राइवर पप्पू लोधी गोलमाल जवाब देता हुआ पाया गया।
मामले को लेकर दतिया एटीएम रूपेश उपाध्याय से बात की तो क्या कुछ जानकारी दी

Related posts

5000 का ईनामी बदमाश कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Team

डांस प्रतियोगिता का आयोजन,छात्र- छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, हंस वाहिनी विद्या निकेतन ने जीता प्रथम स्थान

News Team

किसान भाईयों को मिली बड़ी सौगात

News Team