Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

जिगना थाना पुलिस ने अवैध 12 बोर अधिया व जिंदा राउंड सहित युवक को किया गिरफ्तार, जिगना पुलिस की कार्यवाही पिछले कुछ दिनों में दर्जनों हथियारधरियो को गिरफ्तार कर चुके है थाना प्रभारी भास्कर शर्मा

दतिया।जिगना थाना पुलिस ने अवैध 12 बोर अधिया व जिंदा राउंड सहित युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी दीपक नायक के मार्गदर्शन में जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रामकिशन पल पुत्र डब्बू पाल उम्र 33 साल नि.ग्राम रॉव सुकैटा थाना धीरपुर दतिया का डांगकरैरा तिराहा से मय 12 वोर की अधिया व जिंदा राउंड के गिरफ्तार किया। वही जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि आरोपी रामकिशन पाल पुत्र डब्बू पाल निवासी राव सुकैटा डांग करेरा तिराहे पर किसी वारदात की नियत से घूम रहा था आरोपी अवैध अधिया व जिंदा राउंड सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जिगना भास्कर शर्मा , सहायक उप निरीक्षक हरिमोहन यादव , आर. राजीव दुबे, आर. दीपेश अमर, आर. हेमराज शिवहरे , आर. देवेश शर्मा एवं आर. ब्रजेश खरते की अहम भूमिका रही।

Related posts

दतिया। बिग ब्रेकिंग,,,

News Team

सिंध नदी में श्रद्धालुओं से भरी दो नाव पलटी, सभी सुरक्षित

News Team

जिला जेल दतिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

News Team