Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

ग्राम थरेट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

दतिया|राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष आर.पी.शर्मा के निर्देशानुसार एवं मुकेश रावत जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया द्वारा ग्राम थरेट में गरीबी उन्मूलन विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
मुकेश रावत जिला जज द्वारा उक्त शिविर में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है,जागरूकता ही व्यक्ति को प्रगति के रास्ते पर ले जाती है,हमें स्वयं जागरूक होना चाहिए एवं अन्य व्यक्तियो को भी कानून के प्रति भी जागरूक करना चाहिए कोई भी गरीब एवं कमजोर व्यक्ति न्याय पाने से वंचित नहीं रहना चाहिए,कोई व्यक्ति आर्थिक स्थिति के आधार पर न्याय प्राप्त करने से वंचित ना रहे,एवं अन्य कोई समस्या आती है,तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क कर सकते हैं। न्यायाधीश महोदय द्वारा यह भी बताया कि आगामी दिनांक 12 मार्च को होने वाले नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अपने राजीनामा योग्य विवाद को मध्यस्था के माध्यम से निपटारा कराएं।श्री दुब प्राचार्य द्वारा बताया कि एक शिक्षित व्यक्ति अन्य व्यक्ति को शिक्षित करता है। जिससे वह शिक्षा के प्रति जागरूक हो और अपने अधिकारों को जाने शिक्षा से ही सब संभव है।ग्राम के सरपंच संजीव गतवार द्वारा बताया कि समय-समय पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाना जरूरी है,जिसे हम समस्त ग्रामीण लोग कानून के प्रति जागरूक हो सके।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया से सुनील त्यागी द्वारा किया गया।उक्त विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में,श्री बृजमोहन पटसारिया (सचिव),पैरालीगलवॉलिंटियर्स, सत्येन्द्र दिसोरिया (पीएलव्ही दतिया), पवन यादव पीएलव्ही, अनुज सक्सेना पीएलव्ही सहित समस्त छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

दर्शनार्थियों के लिए परिवर्तित मार्ग आवश्यक सूचना

News Team

आज ग्रीष्मकालीन शिविर में शासकीय पीजी कॉलेज दतिया क्रीड़ा भारती दतिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग

News Team

सफलता,जिगना थाना पुलिस ने कुख्यात 5 हजार का इनामी बदमाश मदन मिश्रा को किया गिरफ्तार, जिगना थाना पुलिस की लगातार कार्यवाही से बदमाशों में मचा हड़कंप

News Team