Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदिशा

विदिशा कृषि मंडी सचिव और हम्माल यूनियन के अध्यक्ष के बीच बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

विदिशा में हाल ही में विदिशा कृषि मंडी सचिव कमल बगबिया और हम्माल यूनियन के अध्यक्ष माधव सिंह अहिरवार के बीच एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें जिला पंचायत सीईओ के घर सामान पहुंचाने से जो बातचीत शुरू हुई धीरे-धीरे बातचीत मंत्री के बंगले पर ₹64000 का गेहूं पहुंचाने तक पहुंच गई

कृषि मंडी सचिव द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा है कि मैं यहां के नेताओं से परेशान हूं मुझे बड़ी-बड़ी टोपी पहना रखी है

भारतीय जनता पार्टी बालों को संतुष्ट करना आसान काम नहीं है इतना ही नहीं सचिव अपनी व्यथा सुनाते हुए कह रहे हैं कि कुछ दिन पहले भोपाल से ऑडिटर आए थे जो तीन पंखे ले गए

उन्होंने बताया कि मैंने सिक्योरिटी गार्ड की एजेंसी को हटा दिया था परंतु फिर भी बे भोपाल से पुनः सिक्योरिटी एजेंसी स्वीकृति करा लाए

तानाशाही इतनी अधिक हो गई है की सिक्योरिटी के गैरहाजिर होने पर भी उसकी प्रजेंट लगाई जाती है

इस संबंध में जब मंडी सचिव से बात की गई तो उनका कहना है साड़ियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है गेहूं मंडी से नहीं भेजा जाएगा तो कहां से भेजा जाएगा

वही हम माल यूनियन के अध्यक्ष माधव सिंह अहिरवार का कहना है की ऑडियो वायरल होने के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नही है उसका कहना है कि मेरी पैसों के संबंध में बातचीत हुई थी जो मुझे मिल गया है

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने मंडी सचिव के ऑडियो वाली घटना को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निशंक जैन के नेतृत्व में विशाल एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया

कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष निशंक जैन ने कहां की मंडी सचिव ने अपनी व्यथा सुनाई है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें जो पीड़ा पहुंचाई जा रही उसका दुखड़ा अबे रो रहे हैं और हम का सम्मान करते हैं जो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की पोल खोली है

सम्मान करते हुए कांग्रेस द्वारा मंडी सचिव को माला भी पहनाई गई

साथ ही कांग्रेसियों द्वारा मंडी सचिव को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई

Related posts

विदिशा-असंगठित कामगार कांग्रेस के बैनर तले बिजली विभाग का किया घेराव

News Team

विदिशा- अजब एमपी की गजब तस्वीर

News Team

विदिशा सोशल मीडिया की टीम ने किया भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत

News Team