Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कटनी-बहोरीबंद में ओबीसी महासभा ने की प्रेस वार्ता

ओबीसी महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भाई ओबीसी राकेश पटेल जी ने आज बहोरीबंद में प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी का जो आरक्षण खत्म कर दिया गया है वह मध्य प्रदेश में निवास करने वाले 70% आबादी के साथ अन्याय हैं जो कि नहीं होना चाहिए सत्ताधारी पार्टी एवं विपक्ष की दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं इससे कुछ होने वाला नहीं है यदि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी समाज को आरक्षण के साथ चुनाव नहीं होते तो ओबीसी महासभा अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर रोड पर उतरेगी चुनाव का बहिष्कार करेगी और सरकार के निर्णय के विरोध में महा आंदोलन करेगी जिसके तारतम्य में कल 24 दिसंबर को बहोरीबंद सहित पूरे मध्यप्रदेश मैं महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी मध्य प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा उसके बाद आगामी 2 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा आवास घेराव में ओबीसी महासभा के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में सहयोगी संगठन भी भोपाल पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जिसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे इसलिए हम सरकार से आग्रह करते हैं कि समय रहते हैं ओबीसी वर्ग को उनकी संख्या के अनुपात में आरक्षण के लिए कानून बनाकर नौवीं अनुसूची में शामिल कर चुनाव करवाए जाएं अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में ओबीसी महासभा एवं सहयोगी संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी सरकार की होगी।

Related posts

समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के लिए की गई बैठक

News Team

ग्राम पंचायत कुआं में पेयजल की समस्या से परेशान हो रहे ग्रामीण

News Team

कटनी जिले के लिए झुकेही रैक प्वाइंट पर डीएपी और अमोनियम फास्फेट सल्फेट की खेप पहुंची*

News Team