Wednesday, Jun 10, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदिशा

विदिशा-असंगठित कामगार कांग्रेस के बैनर तले बिजली विभाग का किया घेराव

विदिशा शहर में लगातार बढ़ते हुए बिजली के बिल और कानूनी नोटिस उपभोक्ताओं को भेजे जाने के विरोध में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय कटारे और कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के नेतृत्व में बिजली विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया गया.. धरना प्रदर्शन के दौरान बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर बिजली विभाग और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा गया…. विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में इंदिरा ज्योति योजना के तहत ₹100 सौ यूनिट के हिसाब से तय किए गए थे…. लेकिन भाजपा सरकार में इसे बदल दिया गया…. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे पूर्व मुख्यमंत्री हो गए थे तब उन्होंने इसी विदिशा में चोरी की बिजली जलाकर मंच पर कार्यक्रम किया था.. बढ़े हुए बिजली बिलों को फाड़कर आग के हवाले किया था… लाइन कट जाने पर खुद जोड़ने की बात कही थी… सरकार में दोबारा आने के बाद भी अपने वादे भूल गए…. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को मामा होने पर भी सवाल खड़े किए…. धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने बिजली के डीई अवधेश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा… साथ ही उपभोक्ता जिन्हें नोटिस भेजे गए थे उनका निराकरण करते हुए वापस लिए जाने की मांग की है

Related posts

विदिशा- अजब एमपी की गजब तस्वीर

News Team

जतरापुरा क्षेत्र के रामजानकी बगीचे में फांसी पर लटका मिला युवक

News Team

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि देने सिरोंज पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

News Team