Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदिशा

जतरापुरा क्षेत्र के रामजानकी बगीचे में फांसी पर लटका मिला युवक

विदिशा के जतरापुरा क्षेत्र में स्थित रामजानकी मंदिर के बगीचे में 35 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाई जाने का मामला पुलिस के अनुसार या फांसी बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लगाई गई है वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई और पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय जोरन सिंह पुत्र फूल सिह निवासी विसनखेडी थाना सांची जो पिछले पांच सालों से अपनी ससुराल के पास ही मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा था… बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात पास के बगीचे में फांसी लगा ली… आज सुबह कोतवाली पुलिस ने शव का जिला अस्पताल मे पीएम कराया…

मृतक के भाई ओंकार सिंह कुशवाह और उनके माता-पिता भी इस घटना की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल पहुंच गए ओंकार सिंह ने बताया कि 4 दिन पहले मृतक जोरन के साले ओमप्रकाश ने गांव आकर उनके भाई को काट कर फेंक ने मारने की धमकी दी थी वह हमारे पिता से बैंक की पासबुक आदि मांग रहे थे… आज यह घटना घट गई है हमें शंका है कि हमारे भाई के साले ने ही इस घटना को अंजाम दिया है

Related posts

विदिशा सोशल मीडिया की टीम ने किया भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत

News Team

विदिशा- किसानों का चक्का जाम, कृषि उपज मंडी मिर्जापुर की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

News Team

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि देने सिरोंज पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

News Team