Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदिशा

विदिशा- किसानों का चक्का जाम, कृषि उपज मंडी मिर्जापुर की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

विदिशा कृषि उपज मंडी में किसानों ने सड़क पर चक्का जाम लगा दिया… किसानों ने बताया कि धान के जो दाम अन्य जगहों पर मिल रहे हैं वह विदिशा में बहुत कम कर दिए गए हैं… कल तक जिस धान के दाम 2700 और 2800 के लगभग थे… उसी को आज 1600 से शुरू किया गया है… किसानों ने इतने दाम गिरने से नाराजगी जाहिर की… व्यापारियों की मनमानी से उपजे गुस्से के साथ-साथ उन्होंने मंडी समिति की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मंडी समिति की ओर से सचिव इन पूरी व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए हैं… लेकिन सचिव किसी भी प्रकार से व्यापारियों और किसानों के बीच सामंजस्य नहीं बना पा रहे हैं…… किसानों के चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद विदिशा विधायक शशांक भार्गव भी किसानों के साथ खड़े हो गए और उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन का सहयोग करते हुए शासन और प्रशासन से वाजिब दाम दिलाए जाने की मांग की है…

एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों और किसानों से चर्चा कर बीच का रास्ता निकालने की बात कही व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन के दाम गिरने की वजह से उन्होंने यहां दाम कम किए हैं…

Related posts

विदिशा सोशल मीडिया की टीम ने किया भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत

News Team

विदिशा-असंगठित कामगार कांग्रेस के बैनर तले बिजली विभाग का किया घेराव

News Team

जतरापुरा क्षेत्र के रामजानकी बगीचे में फांसी पर लटका मिला युवक

News Team