Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

# के आविष्कारक ने कहा-यह इतना पॉपुलर हो जाएगा इसकी कभी कल्पना नहीं की

अहमदाबाद। सोशल मीडिया हमारी रोजमर्रा का अभिन्न हिस्सा बन गया है। उसपर भी हैशटैग (#) काफी चलन में है। हर कोई अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया खासतौर पर ट्विटर पर हैशटैग के साथ पोस्ट करता है। हैशटैग के इस्तेमाल से कोई भी चर्चा ट्रेंड में आ जाती है। आज हम आपको उस शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने हैशटैग का आविष्कार किया. क्रिस मेसिना ने 12 साल पहले हैशटैग का आविष्कार किया था। मेसिना ने कल्पना भी नहीं की थी कि सोशल मीडिया पर हैशटैग का इतने व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा।
गुजरात के अहमदाबाद में PTI को दिए एक इंटरव्यू में मेसिना ने कहा कि उन्होंने इस साइन का उपयोग यह सोचकर किया था ताकि लोगों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ा जा सके। मेसीना का कहना है कि हैशटैग के पीछे का विचार यह था कि ऑनलाइन कोई बातचीत शुरू हो तो अन्य लोग भी इसमें हिस्सा ले सकें। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं जाहिर की हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि लोगों ने वास्तविक जीवन में मिलना जुलना कम कर दिया है और सोशल मीडिया पर ही बातचीत शुरू कर दी है। मेसिना ने कहा कि इंटरनेट पर अगली बड़ी चीज टच स्क्रीन पर टाइप करने या उपयोग करने के बजाय “आवाज आधारित उपयोग” होगी।
आपको बता दें कि मेसिना ने पहली बार 2007 में एक ट्वीट में हैशटैग का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद यह इतना पॉपुलर हुआ कि आज सोशल मीडिया पर शायद ही कोई ऐसा पोस्ट हो जिसमें हैशटैग का इस्तेमाल नहीं होता।

Related posts

शासकीय संजय निकुंज कुआं में की गई आम बाग नर्सरी की नीलामी

News Team

दतिया ब्रेकिंग,,

News Team

प्रसव के प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांच न करना पड़ा भारी
तीन सी.एच.ओ. सहित एक ए.एन.एम. से स्पटीकरण तलब

News Team