Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कोरोना

भारत को कब मिलेगी कोरोना की दूसरी लहर से राहत? वैज्ञानिकों ने बताया सही समय

 देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave) ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Infected Patients) की संख्‍या तेजी से बढ़ती जा रही है। हर कोई यही जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर कोरोना के नए संक्रमण से कब निजात मिलेगी। पिछले दिनों देश के कुछ एक्सपर्ट ने कहा था कि 7 मई के बाद कोरोना के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जाने लगेगी लेकिन कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सभी अनुमान गलत साबित होने लगे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब अनुमान लगाया जा रहा है क‍ि मई के मध्‍य में पूरे देश कोरोना पीक पर होगा और उसके बाद मामले घटने लगेंगे। भारत में पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 4 लाख को पार कर जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4,01,078 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोरोन से 4,187 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्लूमबर्ग ने हैदराबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रोफेसर माथुकुमल्ली विद्यासागर के हवाले से बताया, अभी जिस तरह से कोरोना महामारी का दौर देखा जा रहा है उसके मुताबिक अगले कुछ दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या कम होना शुरू हो जाएगी। उन्‍होंने कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल के गणतीय मॉडल का उल्लेख किया और बताया कि एक अनुमान के मुताबिक जून के अंत तक हमें रोजाना 20 हजार मामले देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्‍होंने कहा कि कोरोना के केस को देखते हुए यह आंकड़े बदल भी सकते हैं।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने मचाया तांडव
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है। देश में हर दिन मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। 25 दिन पहले जहां कोरोना मरीजों की संख्‍या 1 हजार थी वहीं अब मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को मौतों की संख्या 1 हजार को पार किया था जबकि 2 हजार की संख्या 20 अप्रैल और 3 हजार का आंकड़ा 27 अप्रैल को पार कर गई थी। पिछले 10 दिन के अंदर कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़े ने 4 हजार को भी पार कर लिया है।

Related posts

Corona Vaccine के ‘बूस्टर डोज’ की तैयीर! चेन्नई में 7 लोगों को दी गई तीसरी डोज

News Team

18 मई तक चरम पर होगी Coronavirus महामारी की दूसरी लहर, IIT वैज्ञानिकों ने बताया डरावना आंकड़ा

News Team

CM अरविंद केजरीवाल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र, कोरोना वैक्सीन को लेकर की ये मांग

News Team