Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देशमहाराष्ट्र

Maharashtra: कोरोना के कहर के बावजूद टीका नहीं लगवा रहे लोग, भंडारा में अफवाहों का डर

महाराष्ट्र के ज्यादातर वैक्सीनेशन सेंटर (vaccination Center) पर कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लगवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है, लेकिन भंडारा की कहानी थोड़ी अलग है. यहां पर लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार आता है और गांव के एक-दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. 

बेहद कम लोग लगवा रहे वैक्सीन

जहां राज्य के दूसरे इलाकों में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं लेकिन भंडारा में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए मुश्किल से आ रहे हैं. यहां पर 18+ और 45+ दोनों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है. तब भी दिन भर में मुश्किल से एक सेंटर पर 100 से 150  लोग ही वैक्सीन लेने के लिए आ रहे हैं. जिले के जिलाधिकारी का कहना है कि शुरुआत में लोगों ने उत्साह दिखाया लेकिन बाद में लोगों की संख्या घटती चली गई. जिलाधिकारी संदीप कदम का कहना है कि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करेंगे.  

इस डर से नहीं लगवा रहे वैक्सीन

स्थानीय निवासी संजय मते ने कहा, वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में डर इस कारण से है कि वैक्सीन लेने के बाद कई लोगों को बुखार आया और गांव में एक दो लोगों की मौत हो गई. इसके बाद लोगों ने वैक्सीन लगवाना कम कर दिया. यहां के कई लोगों ने इसी डर से वैक्सीन न लगवाने की बात कही. बता दें, जिले में 17 वैक्सीनेशन सेंटर हैं उसके बाद भी गुरुवार की शाम तक भंडारा जिले में 20 हजार वैक्सीन के डोज जमा थे जबकि मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में वैक्सीन न होने के कारण वैक्सीनेशन का काम रुक- रुक कर चल रहा है.

Related posts

सोनू सूद ने किया मरीजों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम, कहा- ‘मजबूत बनकर खड़े रहो भारत’

News Team

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए गए परमबीर सिंह, हेमंत नागरले को मिली जिम्मेदारी

News Team

ग्वालियर में भारत बंद पर किया दुकानों को बंद करने का आह्वान

News Team