Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
कोरोनाब्रेकिंग

CM अरविंद केजरीवाल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र, कोरोना वैक्सीन को लेकर की ये मांग

अरविंद केजरीवाल ने ये मांग भी की है कि राज्यों को वैक्सीनेशन को लेकर अपना एप या तंत्र (मकैनिज़्म) बनाने की इजाज़त दी जानी चाहिए. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा है. सीएम केजरीवाल ने अपने इस पत्र में स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि वो सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को दिल्ली को मई और जुलाई के दौरान 60 लाख वैक्सीन की डोज़ हर महीने उपलब्ध कराने का आदेश दें.

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने ये मांग भी की है कि राज्यों को वैक्सीनेशन को लेकर अपना एप या तंत्र (मकैनिज़्म) बनाने की इजाज़त दी जानी चाहिए. 

पत्र में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में 18 से 45 साल की उम्र के करीब 92 लाख लोग हैं. मैं आपसे आग्रह करता हूं कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को ये आदेश दें कि वो दिल्ली को हर महीने भेजी जाने वाली सप्लाई को मई से जुलाई के बीच 60 लाख प्रति महीने करें. 

उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने में दोनों ग्रुप, यानी 18-45 और 45 से ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए हमें हर महीने 83 लाख वैक्सीन के डोज़ की ज़रूरत पड़ेगी. सीएम ने कहा कि हमने आधारभूत ढांचा पहले ही तैयार कर लिया है और हर रोज़ करीब 1 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है. अगले कुछ दिनों में हम इसे बढ़ाकर करीब 3 लाख करेंगे. इसलिए हमारी क्षमता है कि हम 90 लाख वैक्सीन हर महीने लगा सकते हैं.

दिल्ली में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. ये तीसरी बार है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाया है. इसका एलान करते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर दिल्ली में 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, इस कारण हमने मजबूरी में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था. सीएम ने कहा, ”दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. दिल्ली में कल से मेट्रो सेवा भी बंद हो जाएगी.”

शादी के लिए भी नए नियम

इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान/मैरिज हॉल/बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी नहीं हो सकेगी. घर में या कोर्ट में ही शादी हो सकती है, लेकिन 20 लोगों से ज्यादा इकठ्ठे होने की इजाजत नहीं दी गई है. शादी में डीजे, टेंट, कैटरिंग की भी इजाजत नहीं होगी. अगर कस्टमर ने इस तरह की किसी सेवा के लिए पैसे दिए हैं, तो उसको पैसे लौटाए जाएं या आपसी सहमति से बाद की डेट तय की जाए.

Related posts

इस साल के अंत तक आ सकती है बच्चों के लिए Corona Vaccine, एक्सपर्ट पैनल ने की Covaxin के ट्रायल की सिफारिश

News Team

दिल्ली: सिंधु बॉर्डर होने वाली किसानों की बैठक का वक्त बदला, अब 12.30 बजे मीटिंग

News Team

तीनो सेना और देश के लिए बड़ा नुकसान सभी नेताओ ने जताया दुःख।

News Team