Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

कोरोना अपडेट : रविवार को 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से हुए संक्रमण मुक्त, 4 लाख नए मामले

रविवार को पहली बार रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए, जबकि 4.03 लाख नए मामले सामने आए। नए मामलों में से भी 71 फीसद से ज्यादा केस सिर्फ 10 राज्यों में ही पाए गए हैं और उनमें से भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों के बीच दायरा धीरे-धीरे कम हो रहा है। पहले जहां इनके बीच एक लाख से ज्यादा का अंतर रहता था, अब कुछ हजार पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4,03,738 नए संक्रमित सामने आए, 3,86,444 मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए और 4,092 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक पाए गए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 22 लाख 96 हजार को पार कर गई। इनमें से एक करोड़ 83 लाख 17 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2,42,362 मरीजों की जान भी जा चुकी है। नए मामलों में से 71.75 फीसद केस महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही पाए गए हैं। इन राज्यों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 56,578, कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 केस मिले हैं। शनिवार को 18.65 लाख टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबकि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 18,65,428 नमूनों की जांच की गई।

Related posts

महाराष्‍ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, अब परभणी जिले में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित

News Team

भास्कर एक्सक्लूसिव:तीसरा टी-20 देखने राजस्थान, MP और दिल्ली से आए दर्शक निराश; अहमदाबाद पहुंचने के बाद स्टेडियम में एंट्री पर बैन की जानकारी मिली

News Team

Coronavirus: 28 April से शुरू होगा Vaccination के लिए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें बुकिंग

News Team