Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Grammy 2021 में किसानों के समर्थन वाला मास्क लगाकर पहुंचीं यूट्यूबर लिली सिंह, कहा- ‘मुझे पता है यहां…’

यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर लिली सिंह ने एक बार फिर भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन दिखाया है. रविवार को हुए ग्रैमी अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय मूल की कनाडाई एंटरटेनर जो ‘सुपरवुमन’ टैग से फेमस हुई थीं, एक मास्क लगाकर पहुंचीं, जिसपर ‘I Stand With Farmers’ लिखा हुआ था. भारत में कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिखाने के लिए इस नारे और हैशटैग #StandWithFarmers का इस्तेमाल किया जा रहा है.

लिली सिंह ने अपने आउटफिट को लेकर इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की और लिखा, ‘मुझे पता है कि रेड कारपेट और अवॉर्ड समारोहों की तस्वीरों को सबसे ज्यादा कवरेज मिलता है, तो मीडिया ये लो. खूब चलाओ. #IStandWithFarmers #GRAMMYs.’

तस्वीर शेयर किए जाने के एक घंटे के भीतर उनके इस पोस्ट पर 50,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे. उनके पोस्ट पर मॉडल अमांडा सर्नी और WWE रेसलर सुनील सिंह ने भी कमेंट किया. बता दें कि लिली सिंह के माता-पिता का जन्म पंजाब में हुआ था. वो सोशल मीडिया से पैदा हुई और अब बड़ी कॉमेडियन बन चुकी हैं. उनका अपना एक टॉक शो भी है. इंस्टाग्राम पर उनके नौ मिलियन फॉलोवर्स और यूट्यूब पर 14 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

Related posts

Lata Mangeshkar-Sachin Tendulkar के ट्वीट विवाद पर महाराष्ट्र सरकार का यू-टर्न, गृह मंत्री ने कही ये बात

News Team

कश्मीर में 2 जगह एनकाउंटर:शोपियां में रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, बडगाम में एक SPO शहीद

News Team

Corona Vaccine : Sputnik V वैक्सीन का हैदराबाद में दिया पहला डोज, 995 रुपए है कीमत

News Team