Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

कश्मीर में 2 जगह एनकाउंटर:शोपियां में रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, बडगाम में एक SPO शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया। सुबह तक चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर हो गए। उधर, बडगाम में एनकाउंटर के दौरान एक SPO शहीद हो गए। यहां शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

कश्मीर के IG विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कश्मीर जोन पुलिस ने दोनों एनकाउटंर की जानकारी देते हुए बताया कि शोपियां में मुठभेड़ वाली जगह से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं, बडगाम में आतंकियों से मुकाबले के दौरान SPO मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए। ऑपरेशन में सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मंजूर अहमद घायल हो गए हैं।

Related posts

मिलावट से मुक्ति अभियान

News Team

सर्दी, बुखार, खांसी और बदन दर्द है तो क्‍या करें, AIIMS व मेदांता के सीनियर डॉक्‍टर्स ने बताईं रेमेडिसिविर को लेकर काम की बातें

News Team

ब्रेकिंग

News Team