Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Corona Vaccine : Sputnik V वैक्सीन का हैदराबाद में दिया पहला डोज, 995 रुपए है कीमत

 रूस में तैयार की गई कोरोना वैक्सीन Sputnik V शुक्रवार को भारत में भी लांच कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में एक व्यक्ति को Sputnik V वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। गौरतलब है कि भारत में स्पूतनिक वैक्सीन को डॉ. रेड्डीज लैब ने आयात किया है। फिलहाल भारत में रूसी स्पुतनिक (Sputnik V) कोविड-19 वैक्सीन की एक डोज 995 रुपए की पड़ रही है। डॉ. रेड्डीज लेबारेटरीज ने जानकारी देते हुए बताया है इस टीके को सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरीज (CDL) से जरूरी मंजूरी मिल गई है।

Sputnik V के भी लगेंगे दो डोज

रूस में तैयार की गई कोरोना वैक्सीन Sputnik V के भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तरह दो डोज ही लेने पड़ेंगे। कंपनी ने बताया कि धीरे-धीरे देश में रूस से आयात बढ़ाया जाएगा। फिलहाल देश में Sputnik V वैक्सीन के एक डोज के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य 948 रुपए का भुगतान करना होगा, जिस पर 5 फीसदी का जीएसटी लगेगा। इस प्रकार इस वैक्सीन की कुल कीमत 1000 रुपए के लगभग है।

1 मई को भी भारत पहुंच गई थी पहली खेप

गौरतलब है कि Sputnik V वैक्सीन की पहली खेप भारत में 1 मई को ही पहुंच गई थी, लेकिन अभी तक इस वैक्सीन को लगाने का काम शुरू नहीं किया गया था। दरअसल डॉ रेड्डीज कंपनी ने बताया कि इस टीके को 13 मई को सेंट्रल ड्रग्स रेगुलेटरी, कसौली से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद इसे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक अभी Sputnik V वैक्सीन की और खेप आयात की जा रही है, आगे इसे भारतीय साझेदार कंपनियों के द्वारा ही उत्पादित किया जाएगा।

Related posts

Lockdown in Bihar: बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, नीतीश कुमार ने किया ऐलान

News Team

Weather Alert 23 March: मंगलवार को इन राज्‍यों में भारी बारिश, बर्फबारी की संभावना, बढ़ेगी ठंड, देखें नाम

News Team

News Team