Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेशराजनीती

चुनाव में अब वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध करवाने का मुद्दा गरमाया, मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा ‘हर गरीब को मुफ्त मिलेगी वैक्सीन’।

कोरोना की वैक्सीन का हर देश में बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। भारत में वैक्सीन तो चुनाव का मुद्दा भी बन गया है। अभी तक वैक्सीन आयी नहीं है लेकिन जल्दी आने की सम्भावना है। इसी बीच राजनैतिक पार्टियां वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध करवाने की होड़ में लगी हैं। तमिल नाडु के मुख्यमंत्री के पलानिस्वामी ने एलान किया था की वे प्रदेशवासियों को वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा “तमिलनाडु की सरकार हमेशा कोरोना के खिलाफ धर्मयुद्ध में लोगों की सुरक्षा का समर्थन करेगी जो दुनिया को धमकी दे रही है। कोरोना वैक्सीन की खोज के बाद सभी लोगों को नि: शुल्क टीका लगाया जाएगा। तमिलनाडु के लोगों का हर जीवन राज्य के लिए महत्वपूर्ण है।”

इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विटर पे वीडियो जारी कर कहा की वैक्सीन देश में आते ही मध्यप्रदेश के गरीब तबके को मुफ्त में उपलब्ध कराइ जाएगी। पहल गरीबों के लिए बाकी लोगों को बाद में। हालाँकि बाद में उन्होंने सबको मुफ्त देने की बात कही। मुख्यमंत्री ग्वालियर में भाजपा उम्मीदवार मुन्नालाल गोयल को समर्थन देने गए थे तभी उन्होंने ये एलान किया।

बता दें की आने वाले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर साड़ी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। पार्टियों के कार्यकर्त्ता जी जान से मेहनत कर रहे हैं और जनता को लुभाने कोई न कोई एलान करते रहते हैं।

Related posts

बोर्ड परीक्षा की तैयारी

News Team

बिहार चुनाव: मांझी का पाला बदलने का फैसला कारगर साबित होगा? मांझी के सामने RJD से पूर्व बिहार विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी हैं.

News Team

छतरपुर बड़ा मलहरा मतगणना 9वा राउंड खत्म

News Team