मंदसौर 1 नवम्बर 20/ मतदान कर्मियों को आने के लिए विशेष बस की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान कर्मी दोपहर 3 बजे तक मल्हारगढ़, भानपुरा एवं गरोठ से बस के माध्यम से आ सकते हैं। दोपहर 3 बजे इन उक्त स्थानों से बस मंदसौर के लिए प्रस्थान करेगी। यहां पर आने के पश्चात सभी मतदान कर्मियों के लिए जैन कॉलेज मंदसौर में विशेष व्यवस्था की गई है। उनके ठहरने, भोजन, नाश्ता सहित सभी प्रकार की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्हें किसी भी प्रकार से चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्हें हर सुविधा मुहैया की जाएगी जो उन्हें आवश्यक लगती है। एक बार पुनः सभी मतदान कर्मियों को बता दें कि उन्हें मंदसौर में ठहरने के संबंध में किसी भी प्रकार से चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन के द्वारा उनके ठहरने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जो कि जैन कॉलेज मंदसौर में रहेगी।





