Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा -उमराव सिंह गुर्जर, 126 पार्षद वार्ड पंच सरपंच आदि जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान,

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्ननीमच 3 अगस्त 20-22 किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और प्रेम से सेवा की ताकत मिलती है। किसान और गरीबों का विकास हो ।शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सदैव संगठन स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवंपूर्व कृषि उपज मंडी एवं जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर ने कही। वे किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संगठन मजबूत होता है। जनता के अधिकारों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघर्ष जारी रहेगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में नीमच जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की सौगात स्वीकृत की गई थी। भाजपा शासन के 19 साल के विकास कार्यों में एक भी ऐसा विकास कार्य नहीं है जो किसान और मजदूरों को रोजगार दे सके। महंगाई तेज गति से बढ़ रही है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। युवा बेरोजगार है। सरकार का ध्यान कहीं और है। जनपद मंडी अध्यक्ष सहित विभिन्न चुनावों में सफलता के बाद जनता के लिए सदैव विकास के कार्य करवाए हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद चुनावी वादों के विकास कार्यों को भूल जाते हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि कर्तव्य को भूलकर अधिकार की बात करते हैं। भाजपा के नेता भोली-भाली जनता को गुमराह कर झूठे वादे कर सरकार में शामिल हो जाते हैं। लेकिन विकास कार्यों पर ध्यान नहीं देते हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता का कांग्रेस में विश्वास बढ़ेगा और सफलता मिलेगी क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे। ✍️ नीमच से आनंद यादव की रिपोर्ट

Related posts

# के आविष्कारक ने कहा-यह इतना पॉपुलर हो जाएगा इसकी कभी कल्पना नहीं की

Nishant

इंदौर महापौर बीजेपी पुष्यमित्र भार्गव बड़ी जीत की ओर

News Team

Breaking

News Team