Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

कर्नाटक का बस कंडक्टर, जिसने पास की यूपीएससी परीक्षा, रोज करता था 5 घंटे पढ़ाई

बेंगलुरु । मेहनत करने वालों की हार नहीं होती । इस कहावत को चरितार्थ किया है कर्नाटक के एक बस कंडक्टर ने । दरअसल, एक बस कंडक्टर ने दिन-रात मेहनत कर UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास कर ली है । गौरतलब है कि UPSC के नतीजे जनवरी के पहले हफ्ते में घोषित हुए थे । 29 साल के मधु एनसी कर्नाटक के BMTC में बस कंडक्टर के तौर पर काम करते हैं । मधु ने 19 साल की उम्र में नौकरी शुरू कर दी थी । आर्थिक तंगी के कारण युवक ने काम करता तो शुरू कर दिया, लेकिन वह अपना सपना पूरा करने के लिए मेहनत करता रहा ।
मधु ने दिन-रात मेहनत की । दिन में वह बस में लोगों की टिकट काटता तो रात को कम से कम 5 घंटे पढ़ाई करता । अब मधु को मेहनत का फल UPSC के रिजल्ट के तौर पर मिल गया है । आपको बता दें कि मधु अपने परिवार में एक मात्र ऐसा शख्स है जो शिक्षित है और उसने राजनीति विज्ञान में मास्टर्स डिग्री हासिल की है । मधु ने बताया कि मेरे माता-पिता पढ़े लिखे नहीं हैं । उन्हें ये नहीं पता कि मैंने कौन-सी परीक्षा पास की है । लेकिन वो मेरे लिए बहुत खुश हैं । अब मधु को इंटरव्यू प्रोसेस से गुजरना है और आपको यह जानकर खुशी होगी कि उसे को एक पूर्व IAS अधिकारी इंटरव्यू के लिए कोचिंग दे रही हैं ।

Related posts

गृह मंत्री ने डोर टू डोर वार्डो में जाकर नागरिकों की समस्याओं से हुए रूबरू

News Team

कलेक्टर ने उमरियापान खरीदी केन्द्र मे अनियमितता पर केन्द्र प्रभारी को किया गया निलंबित

News Team

कटनी पुलिस ने 2 दिन में किया खुलासा

News Team