Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

बाइसिकल परेड में इंदौर ने रचा विश्व कीर्तिमान..!

इंदौर : स्वच्छता में चौका मारने को बेताब इंदौर ने रविवार सुबह कंपकंपाती ठंड के बीच बाइसिकल परेड में विश्व कीर्तिमान रच दिया। 5 हजार साइकिल सवारों ने कतारबद्ध होकर साइकिल चलाते हुए यह कीर्तिमान बनाया। अभी तक यह कीर्तिमान तुर्कमेनिस्तान के नाम था।

साइकिलिंग एसोसिएशन ने किया आयोजन।

बाइसिकल परेड का आयोजन इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन ने किया था। बीते कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रहीं थीं। 5 हजार से अधिक लोगों का पंजीयन कर एसोसिएशन ने उन्हें किट भी उपलब्ध कराई थी। रविवार सुबह सयाजी चौराहे पर साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने बाइसिकल परेड को हरी झंडी दिखाई। यहां से परेड में शामिल साइकिल सवार एमआर 10 पर लवकुश चौराहे से यू टर्न लेकर पुनः सयाजी चौराहा पहुंचे। इस दौरान करीब 8 किमी का सफर उन्होंने तय किया। श्री विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला भी साइकिल पर सवार होकर परेड में शामिल हुए। सेना, बीएसएफ और अन्य बलों के जवान, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में युवा व आम लोगों ने परेड में भागीदार बनकर इतिहास बनाया।

स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचाने का दिया सन्देश।

विश्व कीर्तिमान रचने के साथ बाइसिकल परेड के जरिये स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत का संदेश दिया गया।

तुर्कमेनिस्तान के नाम था रिकॉर्ड।

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि अभी तक बाइसिकल परेड का विश्व कीर्तिमान तुर्कमेनिस्तान के नाम था। वहां 1995 लोगों ने बाइसिकल परेड में साइकिल चलाई थी। उस रिकॉर्ड को हमने ब्रेक किया है। परेड की वीडियो रिकॉर्डिंग सहित तमाम प्रमाण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों को भेजे जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही यह रिकॉर्ड वहां दर्ज हो जाएगा।

Related posts

Breaking

News Team

जिला पंचायत और जनपद अध्यक्ष की अटकलें तेज, गृहमंत्री ने नवनिर्वाचित सदस्यों की ली बैठक

News Team

लोकायुक्त इंस्पेक्टर की बेटी का घोड़े पर निकला बाना

News Team