Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में तय हुए कई रिश्ते..

इंदौर : श्री तुलसीदास सरयूपारीण ब्राह्मण समाज समिति के बैनर तले सरयूपारीण ब्राह्मण युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन रविवार 19 जनवरी को आयोजित किया गया। चिमनबाग स्थित स्काउट ग्राउंड पर सजाए गए विशाल पांडाल में सम्पन्न हुए इस सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ समाज के वरिष्ठ जनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समाजसेवी विष्णुप्रसाद शुक्ला और विधायक संजय शुक्ला इस दौरान अतिथि के बतौर मौजूद रहे।
समाज के अध्यक्ष पंडित विनोदकुमार द्विवेदी, सचिव सुभाष दुबे, सम्मेलन प्रभारी गौतम तिवारी और अनूप शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन में देशभर से आए करीब 1हजार प्रत्याशियों ने भाग लेकर मंच से अपना परिचय दिया और भावी जीवनसाथी से अपनी अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन स्थल पर भी प्रत्याशियों के पंजीयन की व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर समाज का एप ‘सरयू परिवार’ भी लांच किया गया।
सम्मेलन प्रभारी गौतम तिवारी ने बताया कि इस 10 वे परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले अधिकांश प्रत्याशी उच्चशिक्षित हैं। प्रत्याशियों के लिए कुंडली मिलान की व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन के जरिये 200 से अधिक रिश्ते तय होंगे।

Related posts

सीबीएन की नीमच में पोस्ता व्यापारियों के यंहा रेड, माल जब्त

News Team

झुकेही पंचायत के सरपंच व सचिव की खुली पोल

News Team

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

News Team