

बहोरीबंद – बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर एसबीपी विद्या मंदिर मोहाई में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गयाकार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर सरस्वतीवंदना के साथ किया गया अतिथियों का स्वागत फूल माला एवं साफा बांधकर स्वागत गीत के साथ किया गया बच्चोंके द्वारा नाट्यांकन किया गया जिसमें नशा मुक्ति, स्वक्षता,महिला शिक्षा, एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचने कोप्रेरित किया गया इसके साथ गीत, भाषण और नृत्य कला से बच्चों ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय के संचालक डॉनारायण पटेल ने विद्यालय और शिक्षा पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभातपांडे ने शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए इस प्रकार की शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता पर जोर दिया जनपद पंचायतउपाध्यक्ष शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षा को मानवजीवन का आधार बताया। बहोरीबंद थाना प्रभारी ने सोशल क्राइम से सतर्क रहने का आवाहन किया केशरी लोधी नेचलो अमीरी की ओर का फॉर्मूला दिया ।इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मेहरा,जनपद अध्यक्षलालकमल बंसल ओबीसी महासभा प्रदेशाध्यक्ष राकेश लोधी ने अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम की सराहना की सभीअतिथियों ने तालियों के साथ बच्चों एवं विद्यालय परिवार का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुरेंद्रराजपूत पी एच डी गुरु ने की कार्यक्रम में सुनील जयरत्नम पप्पू सैनी गोविंद पटेल डॉक्टर ज्योति राजपूत अनीतालोकेश व्यौहार पटेल सरमन चौधरी उत्तम पटेल प्रकाश गुप्ता रोहिणी विश्वकर्मा दुर्जन पटेल राममिलन विश्वकर्मारामकुमार पटेल गया पटेल इंदल पटेल डॉ ज्ञानेंद्र प्रजापति डॉ अमित गुप्ता राजेश रजक महेंद्र पटेल प्रमोद प्यासीचंद्रभान बौद्ध अनिल यादव रजनी पटेल रश्मि विकाश यादव प्रमोद चौधरी रागनी साफिया रेशमा सोलंकी नेहा मीराबाई मनोज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के समापनअवसर पर विद्यालय की प्राचार्य विनोद कुमार विश्वकर्मा ने सभी का आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन कमलपटेल एवं देवेंद्र लोधी ने किया।


