Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

लाडली बहना ईकेवाईसी कार्य में लाएं तेजी कलेक्टर ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के ई-के.वाय.सी. और ऑनलाइन आवेदन कार्य में तेजी लायें*

➡️कलेक्टर अवि प्रसाद ने गूगल मीट से वर्चुअली समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश*

कटनी (30 मार्च) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रगति की गूगल मीट से वर्चुअली समीक्षा के दौरान ई-के.वाय.सी और ऑनलाइन आवेदन कार्य में तेजी लानें की हिदायत दी।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने जनपद पंचायत कटनी और बड़वारा तथा नगर निगम कटनी मे ई-के.वाय.सी. की कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन 25 ई-के.वाय.सी. सहित ऑनलाइन आवेदन का लक्ष्य निर्धारित करें साथ ही सभी नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों के अधिकारी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे और शाम को हर दिन अपने स्तर पर प्रगति की समीक्षा करें।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने नगर परिषद बरही और विजयराघवगढ़ को प्रतिदिन 100-100 और कैमोर को हर दिन 150 आवेदन पत्र दर्ज करानें का लक्ष्य दिया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सभी पात्र महिला हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाना है। इसलिए ई- के.वाय.सी. और ऑनलाइन आवेदन भरने के कार्य में गति लायें, स्वयं समीक्षा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वर्चुअली समीक्षा के दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरभ नामदेव व सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्चुअली जुडे थे ।
🖋️ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

सेना की भर्ती मैं असफल होने पर युवक ने लगाई फांसी की आत्महत्या

News Team

*बिग ब्रेकिंग*

News Team

कलेक्टर ने शासकीय भूमि को अधिकारिता रहित निजी दर्ज करने के एसडीएम बहोरीबंद एवं तहसीलदार स्लीमनाबाद के आदेश को किया निरस्त*

News Team