Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

बिलहरी के आंत्र शोथ  प्रभावितों को मिला उपचार

*बिलहरी के आंत्र शोथ  प्रभावितों को मिला उपचार* 

*6 मरीज़ जिला चिकित्सालय में भर्ती, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार*

*तहसीलदार और स्वास्थ्य अमला पहुंचा  साहू मोहल्ला*

कटनी।बिलहरी वार्ड नंबर 5 साहू मोहल्ला मे आँत्र शोथ की बीमारी की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को अवगत कराया। 6बीमारों को जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है, सभी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। शेष 21 मरीजों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य अमले द्वारा दवा देने से स्वास्थ्य में सुधार हो गया है।

मौके पर पहुंचे डॉ आशीष निगम के नेतृत्व में ए एन एम सहित स्वास्थ्य अमले ने त्वरित रूप से लोगों को दवाईयां और ओ आर एस आदि प्रदान किया। डॉ निगम ने बताया कि 27 व्यक्ति बीमारी से  प्रभावित  हुए हैं। सभी ख़तरे से बाहर है। वहीं तहसीलदार श्री चतुर्वेदी ने बताया कि पी एच ई विभाग की मदद से जल स्रोतों और हैंडपंपों का क्लोरीनीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

जिला प्रशासन ने हटाया नजूल भूमि से अतिक्रमण*

News Team

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने पर स्व सहायता समूह के हाथ से छिना कार्य

News Team

ई-आफिस कार्यप्रणाली के मामले में कटनी प्रदेश के 10अग्रणी जिलों में शामिल* 

News Team