Sunday, Apr 19, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 8अक्टूबर को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभाकक्ष में करेंगे जनसुनवाई

*ब्रेकिंग*

*कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 8अक्टूबर को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभाकक्ष में करेंगे जनसुनवाई*

कटनी  –  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव मंगलवार 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई के दौरान विकासखंड ढीमरखेड़ा के जनपद पंचायत सभाकक्ष में स्वयं मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का आवेदन प्राप्त कर सुनवाई करेंगे और  अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देश देंगे । कलेक्टर श्री यादव ने ढीमरखेड़ा में मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को उपस्थित रहनें हेतु निर्देशित किया  है।

कलेक्टर श्री यादव ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम को अनुविभाग स्तर पर पहुंच कर समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की अभिनव पहल की है। इसके पूर्व भी कलेक्टर श्री  यादव मंगलवार 10 सितंबर  को विकासखंड ढीमरखेड़ा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं से रू-ब-रू होकर इनके निराकरण हेतु आवश्यक  निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

 शासन द्वारा जब से जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू किया गया है तब से जिले के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कोई कलेक्टर स्वयं अनुविभाग स्तर के स्थल में पहुंच कर  जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को जानने और सुनने की पहल कर रहे हैं। 

इसके पहले होता यह था कि ग्रामीण जन की जो समस्याएं अनुविभाग, तहसील और विकासखंड स्तर पर निराकृत नहीं हो पाती थी, वे मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर श्री यादव को अपनी समस्याएं बताने कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचते थे। अब कलेक्टर श्री यादव ने लोगों के पास खुद जाकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को जानने- सुनने और निराकरण करने का संवेदनशील प्रयास कर सुशासन के नजरिए से जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन  की नजीर पेश की है।

*कार्यालय कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर करेंगी जनसुनवाई*

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार 8अक्टूबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे और लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Related posts

कलेक्टर श्री प्रसाद ने खनिज रेत का अवैध उत्खनन करने पर मेसर्स फेयर ब्लैक इन्फाटेक इंडिया प्रा०लिमिटेड के विरुद्ध लगाया करीब 6 करोड़ 94 लाख का जुर्माना

News Team

जिले में 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

News Team

कटनी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह मैं प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री

News Team