Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सघन जनसंपर्क नेशनल लोक अदालत संबंधित पंपलेट वितरित कर आमजनो को जागरूकता प्रचार प्रसार

जिला कटनी/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा माननीय प्रधान जिला एंव सत्र/ न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी श्री धरमिंन्दर र्सिंह राठौर जी के निर्देशानुसार दिनांक 11 मई 2024 को होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक पक्षकारो को लाभान्वित कराये जाने हेतु प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों मे सघन जनसंपर्क कराया जा रहा है..सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय नीलेश कुमार जिरैती जी के मार्गदर्शन में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी एंव पैरालीगल वालंटियर राजा अहिरवार. सुश्री लता खरे द्वारा प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से शहरी विभिन्न चौराहों.पीर बाबा,सुभाष चौक,माधव नगर, सिविल लाइन, विश्वकर्मा पार्क. रेलवे स्टेशन. इत्यादि क्षेत्रों मे लोगो के बीच पहुंच कर समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा लोक अदालत संबंधित पंपलेट और आडियो क्लिप के माध्यम से होने वाली नेशनल लोक अदालत संबंधित लाभान्वित होने जानकारी दी. और बताया की आपसी मतभेदों को भुलाकर समझौता करे यही मामले का अंतिम निराकरण भी होता है जिसकी कोई अपील नही होती है साथ ही किसी मामले पर कोई कोर्ट फीस लगी हुई है तो वो भी वापिस मिल जाती है…इस अवसर पर. श्री अनुज कुमार चंदसोरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी ने लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आमजन से अपील की है कि यदि उनका कोई मामला किसी न्यायालय में लंबित है तो 11 मई 2024 को संबंधित न्यायालय मे जाकर आपसी समझौते से मामले का निराकरण कराये और नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाए……

Related posts

कलेक्टर श्री प्रसाद ने खनिज मुरूम और रेत के अवैध
उत्खनन पर लगाया साढ़े 5 लाख का अर्थदंड व प्रशमन शुल्क*

News Team

डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन परामर्श कर किया जाता था इलाज

News Team

जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन

News Team